सरस्वती शिशु मंदिर उमा विद्यालय में गणतंत्र पर्व मनाया गया 

कांकेर /
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में गणतंत्र दिवस का 77 वाँ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक राठी के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. एल सी लालवानी,सह सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष राजगोपाल कोठारी,सदस्य ललित गांधी, पूर्व उपाध्यक्ष रामशरण जैन,पूर्व कोषाध्यक्ष नवरतन साव, यशवंत सिन्हा, सुखनंदन जैन, श्रीमती निर्मला देवी चोपड़ा, श्रीमती सुनीता जैन, लीना देवांगन, रुक्मणी ध्रुव, उपस्थित थे।
समस्त अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात विद्यालय की दीदी श्रीमती रूखमणी साहू ने ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा गीत की भावभीनी प्रस्तुती दी। विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा आकर्षक मनमोहक देशभक्तिपूर्ण गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गये। जिसमें प्रमुख रूप से गीतिशा साहू, सिद्धि यादव, हिमाद्री जैन, भाव्या, खुशबू, मीरा, गीता जैन पूर्णश्री दुबे,तरुण, प्राची आदि ने छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं एवं बस्तर लोक परिवेश के परिपेक्ष में सुंदर नृत्य की प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम के संबोधन की कड़ी में अभिनंदन संदेश व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री कैलाश कुमार तारक ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस का 77 वाँ पर्व हम सबके अंदर देश के प्रति निष्ठा का भाव जगाता है। इस देश के लिए जो शहीद हुए उन्हे मै अपनी श्रद्धांजलि देता हूंँ। गणतंत्र दिवस हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त करने का दिन है। इस पुनीत अवसर पर आप सभी का मै हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
कार्यक्रम अध्यक्ष कांकेर शिक्षा समिति के व्यवस्थापक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक राठी ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों के मर्मस्पर्शी गीत से अपना उद्बोधन प्रारंभ करते हुए कहा कि गणतंत्र का यह पर्व हमें अपने संविधान के प्रति निष्ठावान बनाता है। हमें देश की एकता भाईचारा बनाये रख विकसित राष्ट्र हेतु कार्य करने प्रेरित करता है। अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करता है। हम अपना समय राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगायें। अपनी चंद पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने कहा कि तिरंगा आन है मेरी, तिरंगा जान है मेरी, तिरंगा अरमान है मेरी, तिरंगे से ही पहचान है मेरी।
मुख्य अतिथि के आसंदी पर पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर मै सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। इस देश के राम आदर्श रहे हैं। उन्होने राम की तमाम गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम इस देश के मूल में है। जिन्होंने अपने कर्मों के माध्यम से पूरे संसार को एक संदेश दिया है। सुखनंदन जैन ने भी गणतंत्र दिवस पर सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने की बात कही।
आचार्य एवं दीदीगणों ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत व कविता की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में माननीय व्यवस्थापक श्री अशोक राठी के आहान पर सभी आचार्य स्टाफ एवं अतिथि गण और भैया बहनों ने देश के प्रति अपना प्रेम एवं समर्पण व्यक्त करते हुए मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो गीत पर झूम उठे।
समस्त अतिथियों का आभार विद्यालय की वरिष्ठ दीदी श्रीमती ललता अहरवाल ने किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य जीवन गंगबेर व सूरज नेताम ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य दीदियाँ, पालक गण, भैया बहन उपस्थित थे।