जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

आरयूबी निर्माण कार्य के कारण पीपाड रोड-बिलाडा रेलखंड के मध्य यातायात प्रभावित

जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

जोधपुर मंडल के पीपाड रोड-बिलाडा रेलखंड के मध्य आरयूबी/वाटर वे ब्रिज निर्माण कार्य हेतु यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54825, जोधपुर-बिलाडा रेलसेवा जो दिनांक 22.01.26 से 11.05.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह पीपाड रोड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पीपाड रोड-बिलाडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54826, बिलाडा-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 23.01.26 से 12.05.26 तक बिलाडा के स्थान पर पीपाड रोड से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बिलाडा- पीपाड रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।