रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला तथा कवि-गोष्ठी आयोजित

रेलवे भर्ती बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं कवि-गोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम सत्र में ?संसदीय राजभाषा समिति- परिचय एवं कार्य? विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यलय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मंडल लेखा परीक्षा कार्यालय तथा रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से आमंत्रित कार्मिकों ने काव्य पाठ किया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर, कोरबा एवं आसपास के नगरों से आए साहित्यकारों के द्वारा भी काव्य पाठ किया गया।अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ पीयूष गुप्ता अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। सरस्वती वंदना पश्चात कवि-गोष्ठी आयोजित हुआ, जिसमें लगातार तीन घंटों तक लगभग चालीस साहित्यकारों ने काव्य-पाठ किया ।कार्यक्रम के अंत में पीयूष गुप्ता अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में वर्णित राजभाषा संबंधित अनुच्छेदों तथा गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला, साहित्यकारों की जयंती तथा कवि-गोष्ठी का नियमित आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की कार्यशाला तथा कवि-गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया है। रेल कार्यालयों एवं क्षेत्र से आए समस्त साहित्यकारों का उनके द्वारा अभिनंदन किया गया तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।यू. एस. एस. राव/ सहायक सचिव, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।