एस एम पब्लिक स्कूल ऊंचाहार में स्मार्ट क्लास भवन का हुआ उद्घाटन

ऊंचाहार,रायबरेली।नगर क्षेत्र के कैथवल रोड पर स्थित एस.एम.पब्लिक स्कूल में छात्रों को आधुनिकतम शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आधुनिक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है।स्मार्ट क्लास भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री श्याम प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए हमें आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था करनी ही होगी।इससे छात्रों के ज्ञान में अभूतपूर्व वृद्धि होती है और छात्र हर विषय को आसानी से समझ सकते हैं।कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर आर.पी.मौर्य ने कहा कि उनका उद्देश्य इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है,ताकि छात्र हर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सफल हो।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।उन्होंने अपने विचार भी व्यक्त किये।इस अवसर पर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीरा मौर्य, एस.एम.पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह,सुन्दारा देवी फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सरिता मौर्य, डाo आशीष कुमार मौर्य (सीनियर मेडिकल ऑफिसर),वाइस प्रिंसिपल एस.एन.साहू, सुरेश कुमार मौर्य,भगवान शरण, लालता प्रसाद, अमरनाथ, राम बाबू अम्बेडकर,एस.एन.प्रजापति, चंद्रभान मौर्य,धर्मेंद्र कुमार मौर्य, संतोष कुमार मौर्य सहित अभिभावकगण कालेज का समस्त स्टाफ एवं छात्रगण उपस्थित रहे।