एटा/लखनऊ: किसान पुत्र की नई ऊँचाई: ऋषिपाल सिंह राठौर बने कृभको उत्तर प्रदेश के राज्य प्रबंधक।

*किसान पुत्र की नई ऊँचाई: ऋषिपाल सिंह राठौर बने कृभको उत्तर प्रदेश के राज्य प्रबंधक।*

एटा(लखनऊ)। कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), देश की प्रमुख उर्वरक सहकारी संस्था, ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सहारनपुर जिले के ग्राम सांपला बेगमपुर के किसान परिवार से आने वाले ऋषिपाल सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश का राज्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। स्नातकोत्तर कृषि की डिग्री हासिल करने वाले श्री राठौर ने वर्ष 1996 में कृभको में अपना करियर शुरू किया। पंजाब और हरियाणा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बाद वे पश्चिम बंगाल में राज्य विपणन प्रबंधक के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएँ दे चुके हैं। विपणन क्षेत्र में पूरे 30 वर्षों का प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अनुभव रखने वाले श्री राठौर ने अब लखनऊ स्थित कृभको कार्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। यह जानकारी कृभको के जलेसर केंद्र प्रभारी जगवेंद्र सिंह राजावत ने मीडिया को दी। कृभको प्रबंधन ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राठौर की दक्षता और समर्पण से संस्था के किसान-केंद्रित उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को बेहतर उर्वरक आपूर्ति, कृषि सलाह और सहकारी सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। कृभको सदैव किसानों की समृद्धि और सतत कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। श्री राठौर जैसे अनुभवी नेतृत्व से यह यात्रा और मजबूत होगी।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।