पीलीभीत में चेकिंग के दौरान पुलिस की शातिर गौकश अपराधी से मुठभेड़। पुलिस पर किया गया जानलेवा हमला। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर गोकश अपराधी घायल। इलाज को कराया गया अस्पताल में भर्ती।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
दिनांक 10 दिसंबर 2025
मो 9719672920

पीलीभीत में चेकिंग के दौरान पुलिस की शातिर गौकश अपराधी से मुठभेड़।
पुलिस पर किया गया जानलेवा हमला।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर गोकश अपराधी घायल।
इलाज को कराया गया अस्पताल में भर्ती।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद पुलिस की पुलिस गस्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार शातिर गौकश अपराधी के साथ ग्राम परेवा के निकट अमरिया नहर से मुड़सेना को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ हो गयी है।पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया है।
पीलीभीत पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के दिशा निर्देशन में तथा सीओ सदर नताशा गोयल के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाल जहानाबाद व अन्य पुलिस बल के द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एवं अपराध रोकने के उद्देश्य से ग्राम परेवा के निकट अमरिया नहर से मुड़सेना जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिया के पास सघन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति मुड़सेना की तरफ से आये,पुलिस टीम को देखकर दोनो ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया,संदिग्ध मालूम होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, पुलिस द्वारा घिरता देख मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी,पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में जावेद कांची पुत्र वली हसन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मो0 लाइनपार साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत नामक बदमाश के बांए पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। तथा घायल आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी जहानाबाद भेजा गया,जहां उसकी स्थिति सामान्य है।पुलिस के द्वारा आगे जानकारी देते हुए बताया गया है घायल जावेद कांची शातिर किस्म का गौकश/गैंगस्टर अपराधी है इस पर जनपद में पूर्व मे दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।पुलिस द्वारा आगे बताया गया है प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेकने की घटना को आरोपी के द्वारा कबूल की गई है।