विद्या भारती के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव प्रशंसनीय: डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव*

कार्यकर्ताओं को छूट भैये पदाधिकारी के नजरअंदाज करने से कोई फर्क नहीं पड़ता

कांकेर!_डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, पूर्व संभाग समन्वयक, बस्तर संभाग ने कहा, "विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव वास्तव में प्रशंसनीय है। ये कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर अपने उद्देश्य पर तत्पर रहते हैं और देश के बालकों को लव कुश, ध्रुव, और प्रहलाद जैसे महान व्यक्तियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। सीता सावित्री दुर्गा मां जैसे छात्राओं को बनाना चाहते हैं इन कार्यकर्ताओं को छूट भैये पदाधिकारी के नजरअंदाज करने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका लक्ष्य केवल विद्या भारती के उद्देश्यों को पूरा करना है। वे संघ की प्रेरणा से कार्यकर्ता भाव से काम करते हैं और उन्हें कोई मान सम्मान की आवश्यकता नहीं पड़ती। ये कार्यकर्ता अपने छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए, भारत के श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए समर्पित रहते हैं। वे अच्छा डॉक्टर, अच्छा इंजीनियर, अच्छा राजनीतिक, और सर्वश्रेष्ठ गुणवान बालक का निर्माण करना चाहते हैं जो इस देश और समाज के लिए समर्पित हों। विद्या भारती के ये निष्ठावान कार्यकर्ता वास्तव में एक अच्छा भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं और उनका समर्पण भाव वास्तव में प्रशंसनीय है।"