6 से 9 दिसंबर तक साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस मेरठ सिटी तक जाएगी

उत्तर रेलवे के देहारादून स्टेशन पर लोको पिट साइडिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस मेरठ सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। जो इस प्रकार है:

6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक साबरमती से चलने वाली ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, इस प्रकार यह ट्रेन मेरठ सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

7 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर मेरठ सिटी से प्रस्थान करेगी, इस प्रकार यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश-मेरठ सिटी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।