कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों का संचालन! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल......

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू और कश्मीर मंडल में कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये नैरो गेज ट्रेनें शुरुआत में बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन से कांगड़ा (02 जोड़ी) और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर (एक जोड़ी) से 05 दिसंबर से चलेंगी। भारी मानसूनी बारिश और भूस्खलन के दौरान इन ट्रेनों को रोक दिया गया था। वर्तमान में, रेल मार्ग के पूरा होने के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक,विवेक कुमार के निर्देश में सीनियर डीईएन शुभम पवार ने बहुत तेजी से काम कराया और कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों की समय सारिणी इस प्रकार है।

बैजनाथ पपरोला से कांगड़ा (दो जोड़ी)

बैज नाथ पपरोला से जोगिंदर नगर (एक जोड़ी)

कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेन की बहाली के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा कि "इस बहाली से न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प भी बन जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की जांच कर लें।