मतदाताओं को SIR की जानकारी दे रहे BLO नवल कुमार पाठक वार्ड 2  5 और 7 में घर घर पहुंचकर कर रहे जागरूक। 

बहराइच पयागपुर। तहसील पयागपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं को SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के बारे में जानकारी देने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में भाग संख्या 199 के बीएलओ नवल कुमार पाठक लगातार वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 5 तथा वार्ड नंबर 7 में घर?घर संपर्क कर रहे हैं।बीएलओ नवल कुमार पाठक मतदाताओं को उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम सुधार, फोटो सुधार, पते में संशोधन कराने तथा मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। साथ ही सभी पात्र नागरिकों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि सही मतदाता सूची तैयार होना लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक है। इस अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक अपने पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ उनसे संपर्क कर सुधार व पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।स्थानीय लोगों ने BLO के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस जागरूकता अभियान से मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता और उत्साह बढ़ रहा है।