हरदोई-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस डिवाइडर से टकराकर खेत में पलटी, एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

हरदोई। हरदोई-लखनऊ हाईवे पर बुधवार दोपहर बघौली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और कई मीटर तक सड़क किनारे खेत में घुसते हुए पलट गई। हादसे में एक अज्ञात पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लखनऊ की ओर जा रही थी और तेज गति में होने के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है।
? सुषमा (60) पत्नी स्व. लालता प्रसाद, निवासी सन्दरिया बाग, संडीला
? छोटी बिटिया (35) पत्नी पंकज, निवासी बराडाल, सुरसा
? सुशील (45) पुत्र लालता प्रसाद, निवासी सन्दरिया बाग, संडीला
? रोशन (30) पत्नी मनीष, निवासी भीठाधान, बघौली
? सुषमा (45) पत्नी राजेश, निवासी अदिलापुर माजरा भेलवा, बघौली
? चमेली (65) पत्नी रामाश्रय, निवासी उमरी, टड़ियावां
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है, जहां स्थिति गंभीर होने पर एक पुरुष ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सीओ बघौली प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।