स्वतंत्रता सेनानी अब्बका देवी का स्वतंत्रता के लिए संघर्ष विषय पर परिचर्चा

श्रीगंगानगर में आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीयउपशाखा गंगानगर द्वारा आज आयोजित महिला संवर्ग संगोष्ठी का सफलतापूर्वक संपादन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहगीत के साथ किया गया तथा तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के समक्ष वंदना प्रस्तुत की गई, जिसे सुशीला एवं अनुराधा ने स्वरबद्ध किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना व प्रथम सत्र की अध्यक्षत जिला संगठन मंत्री श्रीमती पुष्पेंद्र बिश्नोईद्वारा गई। मुख्य वक्ता श्रीमती निर्मला जी चारण ने " महिला स्वतंत्रता सेनानी अबक्का देवी के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष " विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए समाज एवं शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र का मंच संचालन उपशाखा महिला मंत्री मनीषा ने सुचारू रूप से संपादित किया।
इस सत्र में संभाग संगठन महिला मंत्री लक्ष्मी स्वामी ने संगठन का परिचय दिया

विद्यालयों में संचालित होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों तथा कार्यक्रम की पूरी तरह से तैयारी मातृशक्ति द्वारा की गई महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर तीसरा चर्चा सत्र रहा जिसमें निर्मला चारण एवं ममता शर्मा द्वारा महत्वपूर्ण चर्चा और सभीशिक्षक वर्ग की समस्याएं और समाधान का रहा।
अध्यक्ष उद्बोधन पुष्पेन्द्र बिश्नोई का रहा और सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पधारी हुई शिक्षक संवर्ग मातृशक्ति और कार्यक्रम आयोजकों का धन्यवाद किया गया। उपशाखा उपाध्यक्ष लीलम सियाग।
में उपस्थित सभी बहनों एवं सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा कल्याण मंत्र और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।