बिहार में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न पयागपुर में फूटा उत्साह। 

पयागपुर (बहराइच) शुक्रवार। कोबिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड और एकतरफा बढ़त सामने आते ही पयागपुर में जश्न का माहौल बन गया। विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।सुबह से शुरू हुई मतगणना जैसे-जैसे भाजपा के पक्ष में आगे बढ़ती गई, स्थानीय कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि ?बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए एकतरफा समर्थन दिया है। जनता ने बिहार को फिर से जंगलराज की ओर जाने से रोक है।उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की करारी हार ने उनके हौसले पस्त कर दिए हैं, और आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा को इसी तरह समर्थन देगी।जश्न के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप तिवारी, मंडल महामंत्री अजय तिवारी, आनंद शुक्ला, मुकेश शर्मा, राम गोपाल शुक्ला, अमरनाथ पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।