जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन 16 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द

जोधपुर। चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते जोधपुर-हिसार-जोधपुर रेलसेवा की कुछ ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के असलू, सिरसाला एवं दूधवाखारा स्टेशन यार्ड में सब-वे कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण कार्य हेतु लिए जा रहे आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 17 से 24 नवम्बर तथा 3 से 10 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) चूरू से हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 18 से 25 नवम्बर तथा 4 से 11 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) हिसार से चूरू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में ट्रेन का संचालन चूरू से जोधपुर स्टेशनों के मध्य ही किया जाएगा।