राष्ट्रीय एकता दिवस पर सकरौली थाना प्रभारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन।

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर सकरौली थाना प्रभारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देकर किया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

सकरौली/एटा:

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी द्वारा थाना पुलिस स्टाफ के साथ श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें थाना परिसर से शुरू होकर सकरौली चौराहे से लेकर बृजपुर तक पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का बैनर लेकर सड़क पर दौड़ते हुए आम जनमानस को एकता का संदेश दिया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता ,अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति नागरिकों को सुरक्षित रखना और जागरूक करना है।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत दौड़ का आयोजन सुबह 8 बजे थाने से आरंभ किया गया।


रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत दौड़ में शामिल थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी के साथ चौकी प्रभारी ज़रानी कलां जितेन्द्र कुमार तेवतिया, चौकी में टिमरुआ सुभाष चन्द्र, सब इंस्पेक्टर योगवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन, हैड कांस्टेबल उमेश बाबू, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ओमपाल सिंह, कांस्टेबल नरेश चौधरी, महिला कांस्टेबल साक्षी, महिला कांस्टेबल निशा, महिला कांस्टेबल प्रीती के अलावा थाना पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों के साथ सैकड़ों स्कूली बच्चों एवं क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की दौड़ में अपनी अपनी सहभागिता निभाई।

विद्यालय के बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों के साथ साथ देशभक्ति गानों ने आयोजन को और भव्य और शानदार बना दिया।

जिससे क्षेत्रीय लोगों में बेहद सकारात्मक, प्रेरणादायक और देशभक्तिपूर्ण माहौल बन गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग और आवश्यक दिशा संकेतकों के व्यापक इंतजाम किए।

थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी ने स्टाफ के साथ मिलकर राष्ट्रीय एकता दिवस के इस विशेष मौके पर प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को फल और बिस्कुट वितरित किए।

वहीं थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सभी को दौड़ के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि सभी एकजुट रहें। मिल जुलकर एक नई ऊर्जा के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सकरौली थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करते हुए क्षेत्रीय लोगों को मिल जुलकर रहने की अपील करते हुए जनहितकारी सकारात्मक संदेश दिया।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।