रेलवे सेवाओं में सुधार हेतु यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद

भारत..."> रेलवे सेवाओं में सुधार हेतु यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद

भारत..."> रेलवे सेवाओं में सुधार हेतु यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद

भारत...">

अजमेर रेलवे स्टेशन पर "अमृत संवाद" का आयोजन

अजमेर रेलवे स्टेशन पर "अमृत संवाद" का आयोजन

रेलवे सेवाओं में सुधार हेतु यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद

भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे "स्पेशल कैंपेन 5.0" के अंतर्गत 08 अक्टूबर को अजमेर रेलवे स्टेशन पर "अमृत संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों व अनुभवों को सुना गया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजू भूतड़ा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर करनी राम एवं अन्य शाखा अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों से मुलाकात की, उनकी प्रतिक्रियाएं सुनीं और रेल सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर चर्चा की।

यात्रियों ने रेलवे की साफ-सफाई, समय पालन, यात्री सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य पहलुओं पर सुझाव दिए, जिनका विश्लेषण कर रेलवे प्रशासन द्वारा उपयुक्त सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।इस संवाद का उद्देश्य यात्रियों की संतुष्टि बढ़ाना, सेवाओं में पारदर्शिता लाना, तथा रेलवे को और अधिक उत्तरदायी बनाना है।अजमेर मंडल यात्रियों के बहुमूल्य सुझावों का स्वागत करता है और रेल यात्रा को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सहज बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।