मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूक अभियान आयोजित  राजगढ़ मिर्जापुर 

जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की दोपहर में वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर 'मिशन शक्ति' के पांचवें चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया ,।
ग्राम पंचायत कार्यालय गढ़वा में ग्राम प्रधान रिंकी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी राजगढ़ दया शंकर ओझा के द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा, कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने महिला हिंसा, साइबर ठगी और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076 और 112 पर तुरंत सूचना दे सकती हैं। पुलिस तत्काल सहायता सुनिश्चित करेगी तथा बेटियां देश की शान हैं। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है और हर संभव मदद प्रदान कर रही है। सरकार की योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि हर महिला स्वाभिमानी और स्वावलंबी बन सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, महिला सिपाही नीला, थाना राजगढ़ के मिशन शक्ति प्रभारी रणजीत सिंह. आशा , पंचायत सहायक, महिलाएं इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।