बाड़मेर -दिल्ली सराय -बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा हेतु बाड़मेर -दिल्ली सराय -बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बाड़मेर -दिल्ली सराय -बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशो तक राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20487, बाड़मेर -दिल्ली सराय (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 08.29 बजे आगमन व 08.31 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20488,दिल्ली सराय-बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.10.25 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 18.45 बजे आगमन व 18.47 बजे प्रस्थान करेगी।