विशेश्वरगंज बाजार में रामलीला का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने किया शुभारंभ*

विशेश्वरगंज (कंछर): विशेश्वरगंज बाजार में स्थित आदर्श बाल रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन अयोध्या की तर्ज पर पूरी भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा है। रामलीला का शुभारंभ गणेश भगवान की आरती के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान पद के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया।रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह रामलीला कई दिनों तक चलेगी और इसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में कमलापति तिवारी, लक्की जायसवाल, बनवारी लाल गुप्ता, आलोक तिवारी, शिवानी जायसवाल, अमित गुप्ता उर्फ लक्की और अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस रामलीला को देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।