शाश्वत त्रिपाठी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला महासचिव किया मनोनीत

आलापुर (अंबेडकर नगर) | विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ग्राम कल्यानपुर निवासी अधिवक्ता शाश्वत त्रिपाठी को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) द्वारा फैजाबाद (अयोध्या) जनपद का अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। शाश्वत त्रिपाठी को जनसत्ता दल का जिला अधिवक्ता सभा का जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर आलापुर में खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने शाश्वत त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो श्री त्रिपाठी विधि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शख्सियत है वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है त्रिपाठी विधि क्षेत्र के समर्पित निष्ठावान अधिवक्ता है जो अपने कार्य को पूर्ण सत्य निष्ठा से करते हैं। इस दायित्व की प्राप्ति के बाद श्री त्रिपाठी विधि के क्षेत्र में पार्टी के निर्देशानुसार कार्य योजना तय करेंगे |श्री त्रिपाठी गरीब असहाय व पीड़ितों के विधिक सहायता हेतु सदैव तत्पर रहते हैं| पारिवारिक पृष्ठ भूमि में तिवारी का परिवार कई दशकों तक ग्राम प्रधान पर आसीन रहा। परिवार में डाक्टर,आर्मी,वायु सेना, नेवी, शिक्षक, आदि लोगों के साथ लगभग दो दशक तक गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपाठी के बड़े पापा अरुण कुमार तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, शैलेन्द्र कुमार तिवारी,अवतंश भूषण तिवारी, प्रवीण कुमार तिवारी, नवीन कुमार तिवारी,शशांकमणि गोंड, अनिरुद्ध कन्नौजिया, उमाकान्त यादव, राकेश मौर्य, राकेश प्रजापति, कमलेश कुमार, रामधारी,रवि शर्मा, सुबाश विश्वकर्मा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।