खेरागढ़ सीएचसी पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

खेरागढ़ - कस्बा खेरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का फीता काट कर शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, जिलामंत्री देवेन्द्र वर्मा ने किया।�

खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर स्वस्थ नारी?सशक्त परिवार अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना था।

शिविर में लगभग 900 महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर परामर्श दिया गया।

अभियान के दौरान होम्योपैथी, यूनानी, आयुर्वेदिक, मानसिक स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और गैर संचारी रोगों की टीमों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति और सीएचसी खेरागढ़ प्रभारी डॉ. आर. के. सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने संबोधित करते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए कल्याणकारी स्टालों का अवलोकन कर ग्रामीणों को योजनाओं से अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है।

इस अवसर पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार और अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान में उपस्थित लोगों ने मध्य प्रदेश के धार में जनता को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण एलईडी स्क्रीन पर लाइव देखा। कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ.सुरेन्द्र मोहन प्रजापति, अधीक्षक डॉ आर के सिंह, डॉ रवि यादव,किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल,पवन सिकरवार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्यामवीर सिंह,सुरेश सिकरवार,धर्मवीर सिंह, सोबरन कुशवाह,मनीष मिश्रा,राजेश सिकरवार,प्रवीन सिकरवार,सहित अनेक कर्मचारी, आशा बहुएं और संगिनी बहनें मौजूद रहीं।