Chandauli News:वाह रे यूपी की पुलिस... भाजपा कार्यकर्ता ही कर दिया हाउस अरेस्ट,बाद में माफी मांगती फ‍िर रही प्रशासन, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली।कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने काशी के लोगों पर जमकर प्यार बरसाया. मगर, इस बीच चंदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है।यहां पीएम के वाराणसी दौरे से पहले प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है।विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने की तैयारी में जुटी पुलिस ने गलती से भाजपा के ही एक कार्यकर्ता को हाउस अरेस्ट कर दिया. इस घटना के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


*देर रात किया गया नजरबंद*
जानकारी के मुताबिक बबुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह को पुलिस ने देर रात उनके घर में नजरबंद कर दिया। रात करीब 1 बजे पुलिस टीम पहुंची और उन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे दी।दरअसल, पुलिस विपक्षी कार्यकर्ताओं को घर में ही रोकने की कवायद कर रही थी, लेकिन नाम एक जैसा होने की वजह यह बड़ी गलती हो गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
नजरबंद किए गए भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- दीपक से कमल तक पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं। अपनी ही सरकार में नजरबंद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उनकी यह पोस्ट देखते ही मामला चर्चा का विषय बन गया।

*पुलिस की सफाई*
मामले पर जब मीडिया ने सवाल उठाया तो चंदौली के सीओ ने सफाई दी। उन्होंने स्वीकार किया कि नामों की समानता के कारण पुलिस से यह चूक हो गई। सीओ का कहना है कि वास्तव में हाउस अरेस्ट किया जाना वाला व्यक्ति कोई और था, लेकिन नाम एक जैसे होने से यह गड़बड़ी हुई।

*घटना पर उठ रहे सवाल*
भाजपा कार्यकर्ता के हाउस अरेस्ट होने के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर पुलिस अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता और विपक्षी नेता के नाम में फर्क नहीं कर पा रही, तो सुरक्षा इंतजामों पर कैसे भरोसा किया जाए।पीएम मोदी के दौरे से पहले हुई इस चूक ने प्रशासन की तैयारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि खुरूहुजा के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह एक जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनके साथ ऐसा किया गया है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।