निजी अस्पताल पर मानव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त का शक

चंदौली।जनपद में कुछ निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में अलीनगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई एक महिला मरीज की रिपोर्ट को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। चर्चा है कि ऑपरेशन के बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट में विसंगतियाँ सामने आईं, जबकि पूर्व रिपोर्ट अलग थी। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं।

सूत्र यह भी बताते हैं कि जिले में कुछ अस्पतालों में रक्त व अन्य अंगों के अवैध क्रय-विक्रय को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है। क्यों कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं क्षेत्र के निजी अस्पतालों में हो चुकी है । हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी जिम्मेदार विभाग द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने संदेह जताया है कि *मानव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त* जैसी गतिविधियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि यदि इस दिशा में गहराई से जांच की जाए तो कई तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भविष्य में जांच के दौरान इस तरह के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल गंभीर आपराधिक मामला होगा, बल्कि मानवता के खिलाफ अपराध भी माना जाएगा।

इधर, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से यह मांग उठने लगी है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कानून के तहत कार्रवाई हो सके।