श्री गुरुदेव भगवान का तिरोभाव महोत्सव धूमधाम से मनाया

वृंदावन । नगर के ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित ठाकुर मदन मोहन कुंज में श्री गुरुदेव भगवान भगवती शरण देवाचार्य महाराज का तिरोभाव महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नारद टीला गद्याचार्य निंबार्क पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री महंत हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज ने बताया कि वामन द्वादशी के पावन अवसर पर श्री गुरुदेव भगवान का तिरोभाव दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान की बड़ी ही कृपा है लगातार 37 पीढीयों से विराजमान सभी गुरुजनों ने वामन द्वादशी के दिन ही शरीर त्याग किया। यह अत्यंत विलक्षण बात है कि एक ही दिन विशेष तिथि पर सभी गुरुजनों के द्वारा देह का त्याग करना अपने आप में ठाकुर जी की कृपा को दर्शाता है। आज ब्रज क्षेत्र के समस्त संत महंत महामंडलेश्वर ने मदन मोहन कुंज में पधारकर ठाकुर जी के दर्शन किया। ठाकुर जी का फूल बंगला सजाकर नवीन वस्त्र धारण कराए गए। तत्पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों महंतों महामंडलेश्वर एवं बृजवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिगंबर अनि अखाड़े के उपाध्यक्ष मोनी महाराज, निर्वाणी अनि अखाड़े के श्री महंत मुरली दास महाराज, जगद्गुरु वेणुगोपाल महाराज, महामंडलेश्वर किशोरी शरण महाराज, �महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू, महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज, सुंदर दास महाराज, गोपी कृष्ण दास, महंत हरिशंकर नागा, उपसभापति मुकेश सारस्वत, अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, श्री गोपाल वशिष्ठ, पार्षद राधा कृष्ण पाठक, भारत यादव, मुकेश शर्मा, राधिका दास के साथ-साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।