प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर में स्वतंत्रता दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया जिसकी चर्चा जोरो पर है

मुंगेली-आजादी के78वर्ष पूरे होने पर79वां स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में स्वतंत्रता दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। जिसमें घातक बीमारी से जंग जीत स्वस्थ हो चुकी महिला ने प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर में झंडोतोलन कर अनुकरणीय की प्रस्तुतिकरण के साथ महिला के सशक्तिकरण का एक इतिहास रच दिया है। बता दे कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पदमपुर राष्ट्रीय पर्व पर कुछ न कुछ नया आयोजन करते रहती है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदमपुर में नट सम्प्रादय से आने वाली महिला रूखमणी नट को मुख्य अतिथि बनाकर उन से झंडोतोलन करने का निर्णय लिया। जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आमलोगो ने खुले दिल से समर्थन दिया। जिससे स्वतंत्रता दिवस उत्साह से व नई दिशा देते हुए मनाया गया। बता दे कि नट समुदाय के लोग आमतौर पर उपचार के लिए अस्पताल का सहारा नहीं लेते वे अपने स्वयं की परम्परा के अनुसार घर में ईलाज कर स्वस्थ होने की परम्परा पर आश्रित है लेकिन इस महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर से ईलाज के लिए जुड़ी थी। जिसके पीछे स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर की लोगो को स्वस्थ्य रखने की दिशा में किया कार्य सराहनीय है। पदमपुर से स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से मुंगेली से उपलब्ध कराया जाता रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप यह महिला टीबी जैसे घातक बीमारी को मात देकर स्वस्थ्य होकर जीवन जी रही है। जो आम लोगो के साथ नट जाति के लिए विशेष अनुकरणीय विषय है। बीमारी के इस जंग से जीत जीतने के पश्चात यह महिला अपने नट जाति के लोगो को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित भी कर रही है।ध्वजा रोहण के लिए आमतौर पे विशिष्ट वर्ग के व्यक्ति को चुना जाता है लेकिन इस स्वास्थ्य केन्द्र में डां. मनीष बंजारा ने ग्राम की टीबी जैसे घातक बीमारी से जंग जीत चुकी महिला रूखमणी नट को समारोह के मुख्यअतिथि बनाकर उनसे ध्वजारोहण कराकर जहां महिलाओं को सम्मान देते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देने का उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं डांक्टर होने के नाते मरीज महिला से ध्वजारोपण कराकर अनुकरणीय व पे्ररक उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर के इस अनोखी पहल का जिले में चर्चा का जोरो पर है और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उदाहरण बन गया है। जिससे सरकारी अस्पताल के प्रति लोगों मे झिझक खत्म हो और लोग अस्पताल को अपना मान रहे है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतमाता की पूजा-अर्चना के पश्चात झंडे की पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर झंडोतोलन मुख्यअतिथि महिला रूखमणी नट द्वारा किया गया। इसके साथ ही भारतमाता,स्वतंत्रता दिवस जयकारे लगाये और राष्ट्रगान कर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात लोगो को मिष्ठाईयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पदमपुर के जनपद सदस्य गोविंद मोहले,सरपंच अनिल जायसवाल,विनय यादव,हॉस्पिटल स्टाफ मिथलेश राठौर,सुनीता मिरी,जलेश्वरी मिरी,मोनिका, सुधा,दिवाकर साहू,त्रिवेणी मरकाम मितानिन् और अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।