सकरौली थानाध्यक्ष का विदाई समारोह कार्यक्रम, क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों और सहकर्मियों ने फूल मालाएं पहनाकर दी विदाई।

*सकरौली थानाध्यक्ष नीता माहेश्वरी का विदाई समारोह कार्यक्रम। क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों और सहकर्मियों ने फूल मालाएं और पटका पहना कर दी विदाई।*


एटा/सकरौली। थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीता माहेश्वरी का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सकरौली थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों और पुलिस थाना सकरौली के सहकर्मियों द्वारा बड़ी धूमधाम से थानाध्यक्ष नीता माहेश्वरी को फूल मालाएं पहनाते हुए पटका पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान करते हुए नम आंखों से विदाई दी गई है। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सकरौली थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी कई बार भावुक दिखाई दीं और अपने सहकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके कार्यकाल में सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों ने थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी को शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।