महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 12 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 12 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

विवेक राय एवं ब्रजराज सिंह, बने माह जून 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे,उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी,राजेश कुमार मिश्रा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आगरा, झाँसी एवं प्रयागराज मण्डलों से जून 2025 माह के लिए चयनित कुल 12 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में 1.लायक राम/ कीमैन/डबरा/झाँसी मण्डल 2.रवि प्रकाश वर्मा/ट्रैक मेंटेनर-II/ग्वालियर/झाँसी मण्डल 3.रवि कुमार/प्वाण्टसमैन/ बिरोही/ प्रयागराज मण्डल 4.रनवीर सिंह/ स्टेशन मास्टर/डगमगपुर/प्रयागराज मण्डल 5.आदर्श यादव/स्टेशन मास्टर/ सैयदसरावां/प्रयागराज मण्डल 6.संजीत कुमार-II/ लोको पायलट/कानपुर न्यू/ प्रयागराज मण्डल 7.सचिन कुमार/ सहायक लोको पायलट/ कानपुर न्यू/ प्रयागराज मण्डल 8.नवल कुमार/लोको पायलट/जीएमसी/प्रयागराज मण्डल 9.पंकज कुमार/सहायक लोको पायलट/जीएमसी/प्रयागराज मण्डल 10.संजय कुमार मीना/ वरि. सहायक लोको पायलट/ग्वालियर/झाँसी मण्डल 11.विवेक राय/लोको पायलट गुड्स/आगरा कैंट/आगरा मण्डल एवं 12.ब्रजराज सिंह सहायक लोको पायलट/आगरा कैंट/आगरा मण्डल शामिल हैं।

विवेक राय लोको पायलट गुड्स/आगरा कैंट एवं ब्रजराज सिंह सहायक लोको पायलट/आगरा कैंट/आगरा मण्डल को जून 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये दोनों दिनांक 29.05.2025 को गाड़ी संख्या ECR/JBP पर तुगलकाबाद-आगरा कैंट खण्ड में कार्यरत थे। इन्हें शोलाका-होडल स्टेशन के मध्य चौथी लाइन पर डाउन दिशा में जा रही मालगाड़ी संख्या NPSB में ब्रेकवान से 9वें वैगन में चिंगारी एवं धुंआ दिखाई दिया। लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गाड़ी संख्या NPSB के ट्रेन मैनेजर को खतरा संकेत दिखाया गया एवं डिप्टी एसएस/होडल, NPSB के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को वॉकी-टॉकी पर गाड़ी में गर्म धुरा होने की सूचना दी। गाड़ी संख्या ECR/JBP की सूचना पर गाड़ी संख्या NPSB के वैगन को काटकर अलग किया गया और इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना को रोका जा सका।