एसडीएम पहुंचीं सीएचसी जलेसर, आंधी तूफान में हुए घायलों से की मुलाक़ात।

*एसडीएम पहुंचीं सीएचसी जलेसर, आंधी तूफान में घायलों का लिया जायजा*


एटा/जलेसर: कोतवाली जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव महानमई में तूफान से टिन सेट एवं दीवाल गिरी। एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित आठ लोग दबे थे। जिसमें बच्चों सहित छः लोग घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी जलेसर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुश्री भावना विमल को जानकारी दी गई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए उचित निर्देश दिए। आज प्रातः उपजिलाधिकारी सुश्री भावना विमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुँचीं सभी घायलों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी डॉक्टरों से ली गयी एवं सभी घायलों को देख कर उनका हाल-चाल जाना। आपको बतादें कि कुन्दन पुत्र सुरेश उम्र 12 वर्ष, काजल पुत्री सुरेश उम्र 22, साइन पुत्री चंद्रशेखर उम्र 3 वर्ष, सर्वेश पत्नी सुरेश उम्र 50 वर्ष , सरिता पत्नी आकाश उम्र 24 वर्ष, आकाश पुत्र सुरेश उम्र 26 वर्ष सभी लोग एक ही परिवार के दलित समाज से हैं।

रिपोर्ट : रमेश जादौन एटा।