यूपी पुलिस झंडा दिवस पर जीआरपी कासगंज में ध्वज को दी सलामी

कासगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को थाना जीआरपी कासगंज में पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने पुलिसकर्मियों के साथ ध्वज को सलामी देकर पुलिस की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण किया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनसेवा के संकल्प को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।