पटपरपाली में नवोदय प्रवेश अभ्यास परीक्षा का सफल आयोजन, 200 बच्चों ने लिया भाग

पटपरपाली(कोमाखान), 18 नवंबर 2026

ग्राम पंचायत पटपरपाली सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली के अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय जी के द्वारा आयोजित तथा खट्टाडीह के शिक्षक अमित कुमार उइके जी द्वारा संचालित संस्था ज्ञान की उड़ान समूह, शाला संकुल पटपरपाली (टेमारी-अ) के द्वारा प्रायोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश अभ्यास परीक्षा का अंतरजिला स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभ्यास परीक्षा में 200 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के पैटर्न, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में माननीय पूर्व सांसद, महासमुंद लोकसभा श्री चुन्नीलाल साहू जी, तहसीलदार कोमाखान माननीया मनीषा देवांगन जी, खंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री डी.एन. दीवान जी, बीआरसी श्री मनोज चक्रधारी जी और संकुल प्रभारी श्री राधेश्याम निराला जी के आतिथ्य में परीक्षा संपन्न हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पटपरपाली सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी ने की।

इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आयोजकों द्वारा सभी बच्चों के लिए बैठने, पेयजल भोजन, प्रश्न-पत्र और उत्तर-पुस्तिका की समुचित व्यवस्था की गई थी।

पूर्व सांसद, महासमुंद लोकसभा श्री चुन्नीलाल साहू जी ने बच्चों के उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि- "ग्रामीण अंचल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। पटपरपाली में 200 बच्चों की यह अभ्यास परीक्षा इसी दिशा में एक सराहनीय पहल है। मुझे विश्वास है कि यहाँ से कई बच्चे नवोदय में चयनित होकर गाँव का नाम रोशन करेंगे।"

तहसीलदार, कोमाखान सुश्री मनीषा देवांगन जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की  "बच्चों को बचपन से ही अनुशासन और नियमित अभ्यास की आदत डालनी चाहिए। ऐसी अभ्यास परीक्षाएं परीक्षा के डर को खत्म करती हैं। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देती हूँ।"

श्री डी.एन. दीवान जी, खंड शिक्षा अधिकारी, बागबाहरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि "सरपंच ग्राम पंचायत पटपरपाली, शाला संकुल पटपरपाली और ज्ञान की उड़ान समूह का यह प्रयास काबिले तारीफ है। हमारा विभाग ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग के लिए तैयार है।"
श्री मनोज चक्रधारी जी, बीआरसी  ने कहा कि "अभ्यास परीक्षा में भाग लेना ही बच्चों की सबसे बड़ी जीत है। जो बच्चा आज अभ्यास करेगा, वही कल वास्तविक परीक्षा में सफल होगा।"
अधिवक्ता श्री कमलेश कुमार टाण्डेय जी, अध्यक्ष, प्रा. कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली ने अपने वक्तव्य में बच्चों को प्रोत्साहित करते उनके सफल होने पर उचित पुरस्कार देने की बात की और कहा कि - "ज्ञान की उड़ान समूह ने बच्चों के भविष्य के लिए जो उड़ान भरी है, हम उसके साथ हैं। सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार, जिनके सहयोग से यह परीक्षा सफल हुई।"

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सरपंच, ग्राम पंचायत पटपरपाली श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी ने कहा कि - "हमारी पंचायत का संकल्प है कि पटपरपाली का हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाए। बेटियों और बेटों को समान अवसर मिले, इसी सोच के साथ यह आयोजन किया गया।" किया गया।

ग्राम पंचायत पटपरपाली और प्राथमिक शाला के प्रागण में आयोजित अभ्यास परीक्षा की रूपरेखा ज्ञान के उड़ान समूह के प्रमुख प्राथमिक शाला खट्टाडीह के शिक्षक अमित कुमार उइके द्वारा बनाई गई और संचालित की गयी, साथ ही इस अभ्यास परीक्षा में प्रमुख शिक्षकगण में खट्टाडीह से अमित कुमार उइके जी, सहायक शिक्षक सिवनिकला से महेंद्र साहू जी, भूषण टंडन जी, बाह्मणसारा से मिलन नेताम जी, पटपरपाली से फिरोज ठाकुर जी, चंद्ररपुर से पूनम निषाद जी, दिनेश साहू जी, मनकी से खेमिन टंडन जी, बैगाखमरिया रेखा ध्रु जी, डोंगाखमरिया शेखर बारिहा जी, डैमन ध्रु, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी से संतोष जलक्षेत्री जी कुशल साहू जी, डीहीटेमरी से द्रोपती साहू जी, और ग्राम पंचायत करहीडीह उपसरपंच कुमार चक्रधारी जी, अजय ध्रु जी, मुकेश गुप्ता जी, भुवन साहू जी, कौशल चक्रधारी जी, मुकेश साहू जी, गमला यादव जी, पटपरपाली पंचायत सचिव बैद्यनाथ देवांगन जी, मनोज साहू जी, त्रिलेखा यादव जी के साथ बच्चों के पालकगण उपस्थित रहे ।