नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे नवरात्रि के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात में श्रद्धालुओं को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर और बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ स्टेशन पर निर्धारित तिथियों में अस्थायी ठहराव रहेगा।

गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर से 12, 13 और 20 अक्टूबर को रवाना होगी। यह डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात 9:56 बजे पहुंचेगी और 9:58 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी से 15 और 17 अक्टूबर को चलेगी और डोंगरगढ़ स्टेशन पर सुबह 5:40 बजे पहुंचेगी तथा 5:42 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर से 15 और 17 अक्टूबर को रवाना होकर डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात 9:56 बजे पहुंचेगी और 9:58 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर से 18 और 20 अक्टूबर को चलेगी और डोंगरगढ़ स्टेशन पर सुबह 5:40 बजे आगमन तथा 5:42 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस अस्थायी ठहराव से नवरात्रि मेले के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन से डोंगरगढ़ पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।