दीपावली और छठ पूजा पर अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेगी अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 4 और 11 नवंबर को होगा संचालन

दीपावली और छठ पूजा पर अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेगी अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 4 और 11 नवंबर को होगा संचालन

दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और राजगीर के बीच अनारक्षित साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष किराये पर संचालित होने वाली इस ट्रेन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09441 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल 4 और 11 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से बुधवार रात 23:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 06:55 बजे राजगीर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09442 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 6 और 13 नवंबर को शुक्रवार सुबह 09:55 बजे राजगीर से रवाना होकर शनिवार शाम 18:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।