जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई 2027 तक बढ़ाया

जयपुर। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर-हडपसर और हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई 2027 तक बढ़ा दिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस 22 नवंबर 2026 से 21 मई 2027 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 22 नवंबर 2026 से 21 मई 2027 तक हडपसर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन साबरमती स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, पहले इन दोनों रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया था, जिसे अब यात्रियों की सुविधा और अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे कार्यों को देखते हुए 21 मई 2027 तक विस्तारित कर दिया गया है।