जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण मेरी प्राथमिकता:सदर विधायक अदिति सिंह

रायबरेली।लालूपुर चौहान स्थित निजी आवास पर रविवार को आयोजित जनसुनवाई में रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों एवं माताओं-बहनों से सदर विधायक अदिति सिंह ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, आवास, राजस्व सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।अदिति सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा, ?जनता का विश्वास और सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है।?उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।