चंदौली में 31 नए इंस्पेक्टरों की एंट्री, पुलिस महकमे में मचेगी हलचल जौनपुर और गाजीपुर से चंदौली भेजे गए पुलिस निरीक्षक जिले से 10 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला; थानों से लेकर महत्वपूर्ण इकाइयोà¤

 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

चंदौली। वाराणसी जोन के पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद चंदौली जिले की पुलिस व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव होने जा रहा है।जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक,चंदौली से 10 पुलिस निरीक्षकों को गैरजनपद स्थानांतरित किया गया है, जबकि जौनपुर और गाजीपुर से कुल 31 पुलिस निरीक्षकों को चंदौली भेजा गया है। बड़ी संख्या में नए निरीक्षकों के आगमन से जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई थानों और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी जा सकती है।

*जौनपुर से 20 और गाजीपुर से 14 निरीक्षकों का तबादला*
स्थानांतरण सूची के अनुसार जौनपुर से संतोष कुमार सिंह, रोज बहादुर सिंह, हरिनाथ कुमार भारती, दीपेंद्र सिंह, विनीत राय, अनीता सिंह, अभिव कुमार सिंह, धनानंद त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र, धीरेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्र, प्रशांत पाण्डेय, हाफिज नाथ यादव, विजय शंकर यादव, मनोज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, संजय कुमार यादव और अरुण कुमार को चंदौली भेजा गया है। वहीं, गाजीपुर से अशोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, यशवंत सिंह यादव, रामसजन, वीरेन्द्र प्रताप, बालेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रताप नारायण और रामसजन यादव का तबादला चंदौली के लिए किया गया है।

*थानों की बदलेगी तस्वीर, नई तैनाती पर टिकी निगाहें*
एक साथ बड़ी संख्या में निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद जिले में नई तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिले के कई थानों और पुलिस की महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों के बदलाव की संभावना है। बाहर से आने वाले निरीक्षकों में से किन्हें थानों की कमान मिलेगी और किन्हें क्राइम ब्रांच समेत अन्य इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर पुलिस महकमे की निगाहें टिकी हैं। अधिकारियों की आमद के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से नई तैनाती की सूची जारी होने की उम्मीद है। इस फेरबदल से जिले की पुलिस व्यवस्था में नए समीकरण बनेंगे और कई थानों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।