हडपसर और पुणे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित

हडपसर और पुणे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर-हडपसर और जयपुर-पुणे समेत कई रेलसेवाएं रहेंगी आंशिक रद्द, दो ट्रेनें मार्ग में होंगी नियंत्रित

जयपुर। हडपसर एवं पुणे स्टेशन यार्ड में किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि दो रेलसेवाओं को मार्ग में निर्धारित समय से नियंत्रित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर 18 से 22 सितंबर तथा 2 से 3 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से चलकर खडकी तक ही संचालित होगी। खडकी-हडपसर के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर 19 से 23 सितंबर तथा 3 से 4 अक्टूबर 2026 तक हडपसर के बजाय खडकी से रवाना होगी। हडपसर-खडकी के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे 3 अक्टूबर को जयपुर से रवाना होकर खडकी तक ही जाएगी। खडकी-पुणे के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर 4 अक्टूबर को पुणे के बजाय खडकी से रवाना होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20668 खातीपुरा-यशवंतपुर 3 अक्टूबर को चिंचवड-खडकी के बीच 30 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 16588 बीकानेर-यशवंतपुर 22 सितंबर को लोणावला-पुणे के बीच 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तिथियों में यात्रा की योजना बनाते समय रेलसेवाओं में हुए बदलाव को ध्यान में रखें।