सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन के लिए मध्य रेल चलाएगा दो विशेष लोकल ट्रेनें

मुंबई। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन 2026 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मध्य रेल 3 और 4 अक्टूबर की मध्यरात्रि को दो विशेष उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करेगा। मैराथन का आयोजन भारतीय वायु सेना के दिवंगत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की स्मृति में किया जा रहा है।

मध्य रेल के अनुसार मुख्य लाइन पर कल्याण-सीएसएमटी मैराथन विशेष लोकल कल्याण से रात 2:30 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। वहीं हार्बर लाइन पर पनवेल-सीएसएमटी मैराथन विशेष लोकल पनवेल से रात 2:40 बजे रवाना होगी और सुबह 4 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

दोनों विशेष लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग में आने वाले सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी। मध्य रेल ने मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और अन्य यात्रियों से विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।