सुंदरम होटल में स्वर सम्राट मुकेश जी को संगीतमय श्रद्धांजलि, रात 12 बजे तक श्रोता मंत्रमुग्ध रहे*

कांकेर!27 अगस्त 2026 को शहर के सुंदरम होटल में स्टार गोल्डन सिंगिंग ग्रुप के द्वारा प्रसिद्ध पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा माता सरस्वती और स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। गीतों की शुरुआत सर्वप्रथम सतेंद्र सोनी जी द्वारा की गई। मंच का सफल संचालन मना श्रीवास्तव और सतेंद्र सोनी जी ने संयुक्त रूप से किया।

इस संगीतमय संध्या में ग्रुप के गायक और गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक सदाबहार नगमे प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया। मुकेश जी के अमर गीतों को सुनकर उपस्थित सभी दर्शकों ने खूब आनंद लिया और कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। देर रात 12 बजे तक चला यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय शाम बन गया।