सिरसा कलार सचिवालय में धूमधाम से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

 स्थानीय ग्राम सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर गांव के विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश की आजादी में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज, पवन, रामकेश, रविंद्र, मयंक, योगेंद्र और दीप्ति सहित कई पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए।