सनातन आस्था का महाकुंभ: बरौत में अखंड रामायण पाठ और गया जी के भंडारे से गूंजा पूरा इलाक़ा

विशाल अखंड श्री रामचरित मानस पाठ व धार्मिक अनुष्ठान से गूंजा बरौत, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

वीरेंद्र मिश्र "विराट"

प्रयागराज, बरौत:सनातन परंपराओं के निर्वहन और पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के उद्देश्य से प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहिला, बरौत में पांडेय परिवार द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशाल अखंड श्री रामचरित मानस पाठ पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। गया जी में पिंडदान के उपरांत आयोजित इस तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के नाम संकीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मानस पाठ और पूर्णाहूति हवन में भाग लिया। सुबह से शाम तक क्षेत्र के स्त्री, पुरुष, महिलाएं और बच्चों की भारी भीड़ से पूरा इलाका राममय नजर आया।

गया जी में पिंडदान के बाद पैतृक गांव में हुआ आयोजन

इस भव्य और आध्यात्मिक आयोजन के सूत्रधार परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र नाथ पांडेय और उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी हैं। परिवार के सदस्यों?रवींद्र नाथ पांडेय, नागेंद्र नाथ पांडेय और सुरेंद्र नाथ पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने पूर्वजों (स्व. भगवान प्रसाद पांडेय और उनके माता-पिता) की आत्मा की शांति और उन्हें दिव्य लोक में स्थान दिलाने के लिए 30 सितंबर 2026 को पवित्र तीर्थ स्थल गया जी (बोधगया) जाकर पूरी विधि-विधान व सनातन परंपरा के साथ पिंडदान संपन्न किया था। तीर्थ यात्रा व धार्मिक प्रक्रिया पूरी कर घर लौटने के बाद पैतृक निवास पर इस त्रिदिवसीय अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु और विशिष्ट जन शिरकत कर रहे हैं।

महाप्रसाद की शुद्धता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम चरण में सोमवार (26 अक्टूबर) को सायंकाल एक विशाल महाप्रसाद भंडारे (गया जी का भंडारा) का भव्य आयोजन किया गया है। हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए महाप्रसाद की शुद्धता और खान-पान की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए अलग से लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है ताकि महाप्रसाद ग्रहण करने आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े।

वाहनों के लिए पार्किंग और वॉलंटियर्स की विशेष तैनाती

पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से आने वाले हजारों भक्तों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए आयोजकों द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अति विशिष्ट और विशिष्ट जनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, जगह-जगह वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) की तैनाती की गई है, जो श्रद्धालुओं को मार्ग निर्देशन और खानपान संबंधी जानकारी लगातार दे रहे हैं।

सनातन के प्रति समर्पण और सेवाभाव है मुख्य उद्देश्य

पांडेय परिवार के सदस्य विभिन्न विभागों में उच्च पदों, रोजगार और प्रतिष्ठित कारोबार से जुड़े होने के बावजूद हमेशा से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। परिवार के प्रबुद्ध नागरिकों?शशिकांत पांडेय, संतोष पांडेय, संजय पांडेय, मनोज पांडेय, निलेश कुमार पांडेय, रजत पांडेय (औषधि निरीक्षक), पंकज पांडेय एवं 'पांडेय मेडिकल हॉल' (बरौत) के सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों और धर्मानुरागियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करें और इस पुण्य के भागी बनें।