लोको कारखाना अजमेर में हिंदी पखवाड़ा का समापन, 45 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

अजमेर। लोको कारखाना अजमेर में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया। हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ 21 सितंबर को हुआ था। इस दौरान हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पखवाड़े के दौरान ?आयुर्वेद और आपका स्वास्थ्य? विषय पर हिंदी कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें व्याख्यान के लिए राजकीय आयुर्वेद औषधालय, राजगढ़, अजमेर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. दिनेश मीणा को आमंत्रित किया गया था।

समापन समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजमेर हेमंत कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समारोह के अंत में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी विकास अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक प्रदीप कुमार ने किया।