रेलवे अधिकारी क्लब में बच्चों की निबंध प्रतियोगिता, तीन आयु वर्गों में हुई स्पर्धा

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज की ओर से रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को बच्चों की आयु के आधार पर तीन समूहों में विभाजित किया गया। पहले समूह में 6 से 9 वर्ष, दूसरे समूह में 10 से 12 वर्ष तथा तीसरे समूह में 13 से 15 वर्ष आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए निबंध लिखे।

यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता के तहत कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष हीमा सिंह, सचिव साधना कुमार,श्वेता सिन्हा,रजनी चंद्रायन,राखी द्विवेदी,भावना सिंह एवं तनु शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संगठन की ओर से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।