रेल गांव कॉलोनी में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता का दिया संदेश

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे में चल रहे ?स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026? के तहत रविवार को रेल गांव कॉलोनी, सूबेदारगंज में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडलों, कारखानों, इकाइयों और कार्यालयों में विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 27 सितंबर को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित रैली का नेतृत्व मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक मनीष कुमार तथा राज्य आयुक्त गाइड/एडल्ट रिसोर्स एवं उप वित्त सलाहकार व मुख्य लेखा अधिकारी सुश्री अनम सिद्दीकी ने किया।

रैली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर तथा स्वच्छता से जुड़े नारों और पर्चों के माध्यम से रेल गांव कॉलोनी के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान का उद्देश्य कॉलोनी के निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाना और परिवारों को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मुख्यालय प्रयागराज की राज्य संगठन आयुक्त/गाइड मंजू जोशी, एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर प्रियांशु तथा एचडब्ल्यूबी गाइड लीडर्स सारिका सिंह, पूजा शर्मा, पूजा रानी, सोनम और अंकिता शर्मा सहित कुल 30 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर मौजूद रहे। मुख्यालय पर्यावरण अनुभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने पर जोर दिया गया।