रामपुरवा गाँव में कथित वन्यजीव हमले से संबंधित समाचारों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण- 

रामपुरवा गाँव में कथित वन्यजीव हमले से संबंधित समाचारों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण-

विभाग के संज्ञान में आया है कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों/मीडिया माध्यमों में मुखिया फार्म, रामपुरवा गाँव की निवासी श्रीमती जयवंती (62) पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने के संबंध में समाचार प्रकाशित किए गए हैं।

सार्वजनिक हित और सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण और प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर निम्नलिखित स्पष्टीकरण दिया जा रहा है:

1. *मौका मुआयना एवं साक्ष्य*: सूचना प्राप्त होते ही विभागीय टीम ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर पगमार्क (पंजों के निशान) या वन्यजीव की उपस्थिति का कोई अन्य साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति की पुष्टि हो सके।

2. *चोटों का आकलन*: घटना की तस्वीरों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के विश्लेषण से यह प्रतीत होता है कि पीड़िता को लगी चोटों के निशान तेंदुए या किसी बड़े हिंसक वन्यजीव के हमले के पैटर्न से मेल नहीं खाते हैं। Photo संलग्न है।

विभाग मीडिया जगत के सहयोग की सराहना करता है, किंतु बिना पुष्टि के ऐसी खबरों के प्रसार से आम जनता में अनावश्यक भय और दहशत का माहौल बनने की संभावना रहती है।

अतः सभी सम्मानित मीडिया संस्थानों से अनुरोध है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसी सूचनाओं या अफवाहों को प्रसारित न करें। जनहित में किसी भी समाचार के प्रकाशन या प्रसार से पूर्व आधिकारिक विभागीय स्रोतों से तथ्य की पुष्टि अवश्य कर लें।

विभाग क्षेत्रीय सुरक्षा और सतर्कता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है।