रामपुर धोबिया हार में सपा नेता सहिता परवीन की बैठक संपन्न, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चा

रामपुर धोबिया हार में सपा नेता सहिता परवीन की बैठक संपन्न, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

बहराइच/नानपारा। नानपारा विधानसभा क्षेत्र 283 के अंतर्गत रामपुर धोबिया हार गांव में समाजवादी पार्टी की विधायक प्रत्याशी सहिता परवीन की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

 

बैठक में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत की गई। सहिता परवीन ने ग्रामीणों के बीच क्षेत्र के विकास को लेकर कई आश्वासन भी दिए।

 

 

उन्होंने गांव-गांव में सोलर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का वादा किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात कही गई।

 

 

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सामने रखीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।