रामपलट तिवारी निवासी ग्राम टंडवा शुक्ल सड़क दुर्घटना में मृत्यु

आलापुर (अम्बेडकर नगर) // थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल निवासी रामपलट तिवारी उम्र लगभग 66 वर्ष विगत 11 नवम्बर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थें जिनका इलाज आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान कल शाम उनकी मृत्यु हो गई घटना के सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आजमगढ़ में ही पोस्टमार्टम करवाया।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मालूम हो विगत 11 नवम्बर को मृतक सुबह में घर से साइकिल से कप्तानगंज हेतु निकले थें। नेवादा गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गयें थे। घायलावस्था में सड़क किनारे ही कुछ देर तक पड़े रहें सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली परिजनों उन्हें आजमगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मृत्यु हो गई पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं आर्थिक मदद की मांग की इस दौरान अगर्दी राजभर,हरिपाल, संतोष मिश्रा,डा० अनिल,पिन्टू मिश्रा , कर्मदेव मिश्रा, रामपलट आदि मौजूद रहें।