रंगवासा क्लस्टर में रात में कचरा जलाया जा रहा

रंगवासा कन्फेक्शनरी क्लस्टर के नजदीक औद्योगिक कचरे का ढेर बनाकर उसे खत्म करने हेतु जलाकर संपूर्ण राऊ रंगवासा आय आय एम क्षेत्र की हवा में जहर फैलाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के संपूर्ण रहवासी परेशान हैं।बीती रात कचरे के ढेर जलाये जा रहे  थे ,रहवासियों ने फायर ब्रिगेड बुलाकर समय रहते आग बुझाई ।आग फैलती जा रही थी पास में ही भारतीय प्रबंध संस्थान ,आईं आईं एस टी कालेज और हॉस्टल, आई आई एल कालेज और हॉस्टल और शिवकुमार सिंह कॉलेज के साथ ही गांव रंगवास और कई रहवासी कालोनियों है जिनके इस आग और प्रदूषण के गिरफ्त में आती है।