यात्रियों के लिए राहत: तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का बढ़ाया गया समय प्रताप नगर–मऊ, प्रताप नगर–लालकुआं और गांधीधाम–भागलपुर विशेष ट्रेनें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पहले से संचालित तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का संचालन समय, ठहराव और रेक संरचना पूर्ववत रहेगी। इससे यात्रियों को आगामी त्योहारी एवं व्यस्त यात्रा अवधि में अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार 09195 प्रताप नगर?मऊ विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित होगी। इसके विपरीत दिशा में 09196 मऊ?प्रताप नगर विशेष ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 9 अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी।

इसी प्रकार 09119 प्रताप नगर?लालकुआं विशेष ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 9 अतिरिक्त फेरों के साथ और 09120 लालकुआं?प्रताप नगर विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएगी।

यात्रियों के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण सुविधा के तहत 09451 गांधीधाम?भागलपुर विशेष ट्रेन का संचालन 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। वहीं 09452 भागलपुर?गांधीधाम विशेष ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी और व्यस्त अवधि में रेल यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। विस्तारित अवधि के दौरान सभी ट्रेनों का समय, ठहराव और कोचों की संरचना पहले की तरह ही रहेगी।