मासूम शिवांश को न्याय कब मिलेगा? FIR दर्ज, फिर भी कार्रवाई का इंतजार!

मासूम शिवांश को न्याय कब मिलेगा? FIR दर्ज, फिर भी कार्रवाई का इंतजार!

#Hardoi 

थाना बेनीगंज क्षेत्र में 26 अक्टूबर को गंभीर रूप से झुलसे मासूम शिवांश पांडे के परिवार की न्याय की गुहार अब तक जारी है। 09 नवंबर को FIR संख्या 0459/2026 दर्ज होने के बावजूद परिवार ने अपेक्षित कार्रवाई न होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अमित पांडे ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सवाल सीधा है_जब मुकदमा दर्ज हो गया, तो कार्रवाई में देरी क्यों? मासूम को आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए!

 

#DMHardoi #MYogiAdityanath #HardoiPolice