मध्यस्थता से अधिक से अधिक मामलों का समझौता कराने पर जोर

कासगंज। जनपद न्यायाधीश रामेश्वर ने बुधवार को समस्त मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मध्यस्थता वार्ता के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रावलियों के पक्षकारों के बीच समझौता कराए जाने पर बल दिया। साथ ही मध्यस्थ अधिवक्ताओं से वार्ता के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शालिनी विधेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खान जीशान मसूद, जज मध्यस्थ चंद्रशेखर प्रसाद, मध्यस्थ अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस, दुष्यंत गौतम, अंकित मिश्रा, धर्मेश शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, सतवीर सिंह, राकेश कुमार, पीयूष, अभिषेक गुप्ता, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।